You are here: Yoga/ Sports Hockey

Hockey

Hockey

Field hockey is a popular competitive team sport played all around the world, belongs to the hockey sport family. Hockey is played on a grass or turf field with teams of 11 players including the goalie.   Players use sticks made of wood or fiber glass to hit a round, hard and rubber like ball. The length of the stick is usually according to the height of the player. Moreover, there are also no left hand sticks in this sport, only one side of the stick is allowed to use to hit the ball. Goal keepers are the only players who have the permission to touch the ball with any part of their body. The team that scores the most goals at the end of 70 minutes of play wins. If the scores are tied, winner is decided by giving extra time or by penalty shoot-outs. The uniform includes cleats, shorts, jersey and shin-guards. Field hockey is also the national sport of Pakistan.

हॉकी एक ऐसा खेल है जिसमें दो टीमें लकड़ी या कठोर धातु या फाईबर से बनी विशेष लाठी (स्टिक) की सहायता से रबर या कठोर प्लास्टिक की गेंद को अपनी विरोधी टीम के नेट या गोल में डालने की कोशिश करती हैं। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। हॉकी का प्रारम्भ वर्ष 2010 से 4,000 वर्ष पूर्व ईरान में हुआ था। इसके बाद बहुत से देशों में इसका आगमन हुआ पर उचित स्थान न मिल सका। अन्त में इसे भारत में विशेष सम्मान मिला और यह राष्ट्रीय खेल बना गया। भारत में इसका आरम्भ 100 वर्षों से पहले हुआ था। 11 खिलाड़ियों के दो विरोधी दलों के बीच मैदान में खेले जाने वाले इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी मारक बिंदु पर मुड़ी हुई एक छड़ी (स्टिक) का इस्तेमाल एक छोटी व कठोर गेंद को विरोधी दल के गोल में मारने के लिए करता है। बर्फ़ में खेले जाने वाले इसी तरह के एक खेल आईस हॉकी से भिन्नता दर्शाने के लिए इसे मैदानी हॉकी कहते हैं। चारदीवारी में खेली जाने वाली हॉकी, जिसमें एक दल में छह खिलाड़ी होते हैं और छह खिलाड़ी परिवर्तन के लिए रखे जाते हैं।
हॉकी के विस्तार का श्रेय, विशेषकर भारत और सुदूर पूर्व में, ब्रिटेन की सेना को है। अनेक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आह्वान के फलस्वरूप 1971 में विश्व कप की शुरुआत हुई। हॉकी की अन्य मुख्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हैं- ओलम्पिक, एशियन कप, एशियाई खेल, यूरोपियन कप और पैन-अमेरिकी खेल। दुनिया में हॉकी निम्न प्रकार से खेली जाती है।

फील्ड हॉकी
बर्फ हॉकी
रोलर हॉकी
स्लेज हॉकी
गली हॉकी

Advertisements


Poll

अभिभावक संग स्कूल जाने वाले बच्चे ज्यादा खुश रहते हैं क्योंकि-

  • उनके अंदर अन्य बच्चों की अपेक्षा आत्मविश्वास अधिक होता है।
  • उनमें बातें साझा करने की क्षमता भी बढ़ती है।
  • अकेलेपन का बोध नहीं रहता है।
  • उपर्युक्त सभी